April 25, 2026

गूगल अपनी नई पॉलिसी लागू करने जा हैं, हो सकता हैं अपका जीमेल अकाउंट बंद… जाने विस्तार से

0
images (13)

नई दिल्ली: 1 जून 2021 से गूगल नई पॉलिसी लागू करने जा रहा है। नई पॉलिसी लागू होने बाद आपका अकाउंट बंद भी हो सकता है। नई पॉलिसी के अनुसार यूजर्स का जीमेल, गूगल ड्राइव और गूगल फोटो अकाउंट दो साल से निष्क्रिय है तो गूगल इन सभी अकाउंट पर आपका कंटेंट हटा देगी और इन अकाउंट को बंद कर देगी। वहीं यदि आपको अपने जीमेल, गूगल ड्राइव और गूगल फोटो अकाउंट को आगे भी इस्तेमाल करना है तो आपको इन अकाउंट पर अपनी सक्रियता बढ़ानी होगी।

बता दें गूगल किसी भी यूजर का कंटेंट हटाने से पहले उसे इसकी जानकारी भी देगा। गूगल की नई पॉलिसी से अनुसार यदि आपका अकाउंट 2 साल से अपनी स्टोरेज लिमिट से ज्यादा है तो गूगल कंटेंट को जीमेल, ड्राइव और फोटो पर से हटा सकता है। हालांकि गूगल ने साफ कर दिया है कि कंटेट हटाने से पहले यूजर्स को इसकी जानकारी भी दी जाएगी। यदि आप अपने अकाउंट को बंद होने से बचाना चाहते हैं तो आपको समय-समय पर अकाउंट को ओपन कर उसमें अपडेट करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *