March 6, 2026

न्यूड पार्टी का आयोजन: युवाओं को बिना कपड़ों के बुलाया, कांग्रेस ने कहा- शराब और ड्रग्स परोसने के बाद अब नग्नता परोसने की बारी

0
whatsapp-image-2025-09-13-at-092346_1757739290

रायपुर – राजधानी में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कथित न्यूड पार्टी का पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्टर में इस आयोजन को अलग-अलग नामों जैसे ‘स्ट्रेंजर पार्टी’, ‘हाउस पूल पार्टी’और ‘न्यूड पार्टी’ के तौर पर प्रचारित किया जा रहा है। इनमें दावा किया गया है कि पार्टी में युवाओं को शराब और ड्रग्स परोसी जाएगी।

कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने इस आयोजन का विरोध करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा— “शराब और ड्रग्स परोसने के बाद अब नग्नता परोसने की बारी है। यह आयोजन रायपुर में कदापि नहीं होने देंगे। अपने शहर को दागदार नहीं होने देंगे।” उन्होंने आगे कहा कि वह रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले में कठोरतम कार्रवाई की मांग करेंगे।

कथित पोस्टर्स में 21 सितंबर को पार्टी होने का उल्लेख है। इसे लेकर समाज के अलग-अलग वर्गों ने विरोध जताया है। सोशल मीडिया पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऐसे विज्ञापनों के पीछे कौन लोग हैं और किसके संरक्षण में इस तरह की गतिविधियां चलाई जा रही हैं। लोग पुलिस और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

‘स्ट्रेंजर पार्टी’ का आयोजन ‘अपरिचित क्लब’ से जुड़ा बताया जा रहा है। मीडिया ने आयोजकों से बातचीत की कोशिश की। लेकिन जब न्यूड पार्टी को लेकर सवाल किया गया, तो आयोजकों ने कॉल काट दिया और दोबारा संपर्क नहीं किया। इससे पूरे मामले पर और संदेह गहराता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed