पटवारी निलंबित, एग्रीटस्टैक परियोजना और भुईंया सॉफ्टवेयर काम में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई
रायपुर – जिले के आरंग तहसील में चल रही एग्रीटस्टैक परियोजना और भुईंया सॉफ्टवेयर में गिरदावरी प्रविष्टि कार्य को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। इस मामले में हल्का क्रमांक 10 और 13 के पटवारी बद्री प्रसाद टंडन को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आरंग sdo ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

एसडीओ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पटवारी बद्री टंडन को ग्राम अमसेना, कोड़ापार, धोबभट्ठी, परसवानी, केशला और धौराभाठा में निर्धारित समय सीमा में गिरदावरी कार्य पूरा करना था। लेकिन समय सीमा खत्म होने के बावजूद कार्य अधूरा रहा।
आदेश में साफ लिखा गया है कि पटवारी ने न केवल समय पर कार्य पूरा नहीं किया बल्कि नियमों के विपरीत आचरण भी किया। इस वजह से प्रशासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया।

