March 6, 2026

आबकारी अधिकारी पर थप्पड़ मारने और जबरन वसूली का लगा आरोप, अधिकारी 60 हजार रुपए की डिमांड – 25 हजार रुपए वसूल कर ले गए,CCTV वीडियो आया सामने

0
raipue

रायपुर – राजधानी में ओवररेट शराब बेचने पर आबकारी अधिकारी और शराब दुकान के सुपरवाइजर के बीच बहस हो गई। इस दौरान आबकारी अधिकारी पर थप्पड़ मारने और जबरन वसूली का आरोप लगा है। पूरी घटना का CCTV वीडियो सामने आया है। यह पूरा मामला तिल्दा के सरकारी देसी शराब दुकान का है।

दुकान के सेल्समैन के अनुसार, आबकारी अधिकारी ने 60 हजार रुपए की डिमांड की थी। फिर 25 हजार रुपए जबरन वसूल करके ले गए।

ओवर रेटिंग का लगाया आरोप

शराब दुकान के सेल्समैन मोहित वर्मा ने बताया कि घटना 2 सितंबर शाम साढ़े 7 से 9 बजे के बीच की है। आबकारी विभाग के संभागीय उड़नदस्ता के अधिकारी उत्तम भारद्वाज शराब दुकान पर आ धमते हैं और वे ओवर रेटिंग का आरोप लगाते हैं।

लेकिन, दुकान में मौजूद सुपरवाइजर मधु राय ने शराब सही रेट में बेचने की बात की। इस बात से अफसर नाराज हो गया। दोनों के बीच बहसबाजी होने लगी। इसी दौरान अधिकारी ने गुस्से आकर में सुपरवाइजर को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। फिर अश्लील गाली-गलौज करने लगे।

सेल्समेन ने बताया कि इसके बाद अधिकारी ने ओवर रेटिंग की बात कहकर जबरन कागज पर हस्ताक्षर करवाए। हस्ताक्षर करने से मना करने पर वह धमकाने लगे। सेल्समैन के अनुसार, उसने डर कर कागज पर हस्ताक्षर कर दिए।

दुकान पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि कार्रवाई के बाद अधिकारी 60 हजार रुपए की मांग करने लगे। जब सेल्समैन ने उसके हाथ पैर जोड़े तो उन्होंने कम करके 25 हजार रुपए की मांग की। इसके बाद अधिकारी 25 हजार रुपए लेकर चला गया। इस दौरान अफसर के साथ दो-तीन स्टाफ के लोग भी मौजूद थे।

दुकान के सेल्समैन मोहित ने मामले की आबकारी आयुक्त से शिकायत की है। जिसमें पूरे घटना को बताया है। इसके अलावा सेल्समैन का कहना है कि ओवर रेटिंग की बात पूरी तरह गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed