रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने माना कैम्प में महिला स्व-सहायता समूहों को ₹10,000 की सम्मान राशि बांटी, मंगल भवन के जीर्णोद्धार के लिए ₹10 लाख की घोषणा
रायपुर :- माना कैम्प नगर पंचायत में महिला स्व-सहायता समूहों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में, सांसद ने अपनी 5 महीने पहले की घोषणा के अनुसार, नगर के सभी 70 महिला स्व-सहायता समूहों को ₹10,000 की सम्मान राशि वितरित की। इसके अलावा, उन्होंने मंगल भवन के जीर्णोद्धार (Renovation) के लिए सांसद निधि से ₹10 लाख देने की भी घोषणा की।

कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें इस कार्यक्रम में रायपुर शहर जिला उपाध्यक्ष श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती,माना मंडल के अध्यक्ष भीमवंत निषाद ,माना मंडल के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर, नगर पंचायत माना कैम्प के अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष के.ऐब, माना मंडल महामंत्री नरेश पिल्लै ,नगर पंचायत के पार्षद लोकमती ठाकुर, पार्षद नन्द लाल बर्मन,पार्षद उर्मिला चौहान,पार्षद अंजना चौधरी ,पार्षद काजल मंडल, पार्षद लीना साहा,पार्षद रेखा मंडल,पूर्व पार्षद हरि राम साहू,छाया पार्षद झुंपा बैरागी,छाया पार्षद चित्रलेखा साहू,छाया पार्षद अंजना गाईन,छाया पार्षद तरूण राय, छाया पार्षद प्रदीप बिस्वास,मंडल के उपाध्यक्ष सौरभ आहूजा,साथ ही सभी बूथ अध्यक्ष संदीप कर्मकार ,बीजू दास, जे राजेश,तारक मंडल ,सौरभ चक्रवर्ती,जय मजूमदार,दीपू मित्रा ,नगर पंचायत माना कैम्प के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित सभी कर्मचारीगण उपस्थित हुए।

