March 6, 2026

शराबी सिपाही ने बच्ची से की अभद्रता, तत्काल प्रभाव से निलंबित, केंद्रीय प्रशिक्षण नगर सेना माना कैम्प का मामला

0
IMG_20250902_124451_copy_800x561

रायपुर: राजधानी में खाकी को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ एक शराबी सिपाही ने एक आवासीय मकान में घुसकर एक छोटी बच्ची के साथ अभद्रता की। मामला माना नगर सेना कैंप का बताया जा रहा है। आरोपी सिपाही की पहचान डुमन लाल कुपाल के रूप में हुई है, जो मूलतः नारायणपुर जिले का रहने वाला है और प्रशासनिक व्यवस्था के तहत कैंप गेट पर ड्यूटी कर रहा था। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुँचते ही तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई।आरोपी सिपाही डुमन लाल कुपाल को तुरंत निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और आगे की जाँच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब सिपाही डुमन लाल नशे की हालत में था। वह ड्यूटी के दौरान ही पास के एक आवासीय मकान में घुस गया और वहाँ मौजूद एक छोटी बच्ची के साथ अभद्रता की। बच्ची के परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। यह घटना पुलिस बल की छवि पर एक दाग है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के कृत्य को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर सिपाही के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभाग ने आम जनता को भरोसा दिलाया है कि इस मामले में निष्पक्ष और त्वरित जाँच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed