March 6, 2026

पूर्व IAS रीता शांडिल्य को बड़ी जिम्मेदारी: CGPSC की स्थायी अध्यक्ष बनीं,राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना

0
image-2025-08-29t184329965_1756473153

रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक सेवा की अनुभवी अधिकारी रीता शांडिल्य को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का स्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। रीता शांडिल्य 2002 बैच की सेवानिवृत्त IAS अधिकारी हैं। इससे पहले वह कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में आयोग की कमान संभाल रही थीं।

गौरतलब है कि टामन सोनवानी के अध्यक्ष रहते हुए CGPSC में बड़ा भर्ती घोटाला सामने आया था। यह मामला प्रदेश की राजनीति में चुनावी मुद्दा भी बना।

नई सरकार के गठन के बाद इस घोटाले की जांच CBI को सौंपी गई। जांच के बाद तत्कालीन अध्यक्ष टामन सोनवानी सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस पृष्ठभूमि में रीता शांडिल्य की नियुक्ति को बेहद अहम माना जा रहा है।

रीता शांडिल्य अपने प्रशासनिक करियर के दौरान एक ईमानदार और सख्त अफसर मानी जाती रही हैं। छत्तीसगढ़ सरकार का मानना है कि उनकी नियुक्ति से आयोग की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को मजबूती मिलेगी।

अब उनकी जिम्मेदारी होगी कि आयोग की छवि को सुधारते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संचालित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed