पंडरिया विधायक भावना बोहरा नुअखाई की बधाई पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा का नाम भी शामिल
रायपुर : सोशल मीडिया पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा दिए गए नुअखाई पर्व की बधाई का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में भावना बोहरा का नाम और तस्वीर है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा का नाम भी छपा हुआ है।
नुअखाई पर्व मुख्य रूप से ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मनाया जाता है, जहाँ नई फसल के स्वागत में यह त्यौहार मनाया जाता है। भावना बोहरा पंडरिया विधानसभा से विधायक हैं, जबकि महेश गागड़ा बीजापुर के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री हैं। ऐसे में, यह पोस्ट लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

चूंकि पंडरिया और बीजापुर के बीच काफी भौगोलिक दूरी है, इसलिए यह पोस्ट कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या यह कोई तकनीकी गलती है या फिर यह जानबूझकर किया गया है? इस मामले में अभी तक दोनों नेताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
यह खबर केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी पर आधारित है। ‘भूपेश एक्सप्रेस डॉट कॉम’ या अन्य किसी विश्वसनीय माध्यम ने इस विज्ञापन की पुष्टि नहीं की है। जब तक इस मामले में कोई स्पष्टीकरण नहीं आता, तब तक इसकी सच्चाई पर सवाल बने रहेंगे।

