March 6, 2026

छत्तीसगढ़ – NH 30 पर विधायक गोयल और पूर्व विधायक बैदू कश्यप के काफिले में शामिल तीन गाड़ियां आपस में भिड़ी,बड़ा सड़क हादसा टला

0
Screenshot_20250826_223617_copy_1024x633

कोंडागांव – जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में आज देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। पटला ढाबा के पास चित्रकोट विधायक विनायक गोयल और पूर्व विधायक बैदू कश्यप के काफिले में शामिल तीन गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। हादसा उस समय हुआ जब तेज बारिश और सड़क पर हुए जलभराव की वजह से वाहनों का संतुलन बिगड़ गया।

इस दुर्घटना में सबसे राहत की खबर यह रही कि विधायक विनायक गोयल और पूर्व विधायक बैदू कश्यप पूरी तरह सुरक्षित हैं। काफिले के अन्य वाहनों में बैठे लोगों को भी कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ।

हादसे में काफिले में शामिल कार्यकर्ता दयाराम सेठिया को हल्की चोटें आईं। विधायक विनायक गोयल ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए घायल कार्यकर्ता को स्वयं अपनी गाड़ी से फरसगांव अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने वहां मौजूद डॉक्टरों को निर्देश दिए कि घायल का बेहतर इलाज किया जाए।

घटना की जानकारी मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत स्थिति का जायजा लिया और सड़क पर फैले वाहनों को हटवाकर ट्रैफिक को सामान्य किया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, लेकिन पुलिस की सक्रियता से जल्द ही स्थिति सामान्य हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed