April 25, 2026

शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव का शालेय शिक्षक संघ ने किया अभिनंदन : छग की शिक्षा को समुन्नत बनाने और शिक्षकों की समस्याओं पर सकारात्मक दृष्टिकोण रख उचित समाधान का करेंगे प्रयास

0
IMG-20250824-WA0019_copy_800x800

रायपुर – छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों ने संगठन की ओर से प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे के नेतृत्व में प्रदेश नए केबिनेट शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव का फूलमाला और गुलदस्तों से जोरदार अभिनंदन किया गया। शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव भी सभी पदाधिकारियों से आत्मीयता से मिले और उनकी बातें सुनी। संगठन ने नए शिक्षामंत्री से उम्मीदें जताते हुए कहा कि बेपटरी पर चल रहे शिक्षाविभाग को जल्द ही पटरी पर लाकर इसे समुन्नत बनाने व प्रशासनिक अराजकता को खत्म कर शिक्षकों की समस्याओं का उचित प्रयास भी करेंगे।

शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव का स्वागत करने वालों में प्रमुख प्रदाधिकारियो में वीरेंद्र दुबे(प्रांताध्यक्ष),धर्मेश शर्मा(प्रांतीय महासचिव) चंद्रशेखर तिवारी(कार्यकारी प्रांताध्यक्ष),विष्णु शर्मा(उपाध्यक्ष),जितेंद्र शर्मा(प्रांतीय मीडिया प्रभारी) अतुल अवस्थी , कृष्णराज पांडेय , अजय वर्मा , घनश्याम पटेल , तिलक सेन,खेमन साहू , द्वारिका भारद्वाज,भेमराज देवांगन, प्रताप धनकर , वेद राम जांगड़े,विजय बेलचंदन,अशोक देशमुख, योगेश वर्मा, उमेश चंद्राकर,मिलेश्वर देशमुख, रविकांत देवांगन,राकेश ठाकुर, रोहित देशमुख ,अभिनव शर्मा सहित सैकडों शिक्षक-शिक्षिकायें मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *