BIG Breking :CG मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, जानें किस मंत्री को मिला कौन-सा मंत्रालय ?
छत्तीसगढ़ – साय सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सभी मंत्री नई ऊर्जा और संकल्प के साथ प्रदेश की सेवा करेंगे। उन्होंने लिखा, “मेरे कैबिनेट सहयोगी छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। यह टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Viksit Bharat Mission को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी।”

नए मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारियां
- नए मंत्री गजेन्द्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग और विधि-विधायी कार्य विभाग (School Education & Law Department) सौंपा गया है।
- गुरु खुशवंत साहेब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं अनुसूचित जाति विकास (Skill Development & SC Development) की जिम्मेदारी दी गई है।
- वहीं, राजेश अग्रवाल को पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास (Tourism & Culture Department) की कमान सौंपी गई है।
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पास सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, जल संसाधन, विमानन, सुशासन एवं अभिसरण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, जन शिकायत एवं निवारण समेत कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी है।
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव को लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन और खेल (Urban Development & Sports) मिला है।
- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को गृह, जेल और पंचायत विभाग (Home & Panchayat Development) सौंपा गया है।
- लखन लाल देवांगन को वाणिज्य एवं उद्योग, आबकारी और श्रम विभाग (Commerce & Excise Department) मिला है।
- राम विचार नेताम के पास आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन और पशुधन विकास सौंपा गया है।
- दयाल दास बघेल के पास खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग है।
- केदार कश्यप को वन, परिवहन और संसदीय कार्य विभाग (Transport & Forest Ministry) सौंपा गया।
- श्याम बिहारी जायसवाल अब स्वास्थ्य, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास (Health & Minority Development) देखेंगे।
- ओ.पी. चौधरी को वित्त, आवास एवं पर्यावरण (Finance & Housing Ministry) दिया गया है।
- लक्ष्मी राजवाड़े को महिला एवं बाल विकास (Women & Child Development) की जिम्मेदारी मिली है।
- टंकराम वर्मा अब राजस्व और उच्च शिक्षा विभाग (Revenue & Higher Education) संभालेंगे।

