March 7, 2026

ट्रेलर लूटकांड- ओडिशा से 7 आरोपी गिरफ्तार, 1.56 करोड़ की संपत्ति बरामद

0
FB_IMG_1755671037467

छत्तीसगढ़ – रायगढ़ जिले में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने चार ट्रेलर, एक स्विफ्ट कार और कई मोबाइल फोन सहित 1 करोड़ 56 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता संजय पटेल ने पुलिस को बताया कि उसने मई 2025 में एसबीआई कोरबा शाखा से ऑक्शन में चार ट्रेलर खरीदे थे। ये ट्रेलर सुगोई ट्रांसपोर्ट के तहत परिचालित थे। बीती रात बदमाशों ने इनमें से एक ट्रेलर को हुकराडीपा के पास से लूट लिया और चालक एम.डी. जुबेर व अन्य ड्राइवरों से मारपीट कर उनके मोबाइल छीन लिए।

जांच में सामने आया कि वारदात का मुख्य षड्यंत्रकारी ट्रेलरों का पूर्व स्वामी अमन गोस्वामी था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 309(4), 309(6) और 310(2) बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज किया और टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की।

एसपी रायगढ़ दिव्यांग पटेल के निर्देश पर पुलिस टीम ने ओडिशा के हमीरपुर क्षेत्र में दबिश दी। यहां एक खेत में छिपाए गए चारों ट्रेलर बरामद कर लिए गए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी स्विफ्ट कार और कैम्पर वाहन से आए थे और पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चार ट्रेलर (कीमत 1.5 करोड़ रुपये), एक स्विफ्ट कार (कीमत 6 लाख रुपये) और चार मोबाइल फोन (कीमत 24 हजार रुपये) जब्त किए। इस तरह कुल 1 करोड़ 56 लाख 24 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed