March 6, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में झंडोत्तोलन, मनीष मानिक ने भाजपा पर साधा निशाना

0
IMG-20250815-WA0044_copy_800x600_1

रायपुर: आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर माना कैम्प स्थित वर्षों पुराने कांग्रेस कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह वही कार्यालय है जिसके मरम्मत कार्य को कथित तौर पर भाजपा के पिछले शासनकाल में रुकवा दिया गया था और इस मामले में कुछ कांग्रेसी नेताओं पर झूठी कार्रवाई भी की गई थी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर वर्ष की तरह इस साल भी पूरे जोश और समर्पण के साथ कार्यालय में झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता और माना मंडल अध्यक्ष मनीष मानिक ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला।

मनीष मानिक ने कहा, “भाजपा कार्यकर्ताओं ने सत्ता के नशे में हमारा कांग्रेस कार्यालय भवन तो नष्ट करने की कोशिश की, पर वे हमारा देशभक्ति और राष्ट्रवाद का जज्बा कभी कम नहीं कर सकते।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने राजनीतिक द्वेष के चलते कार्यालय के जीर्णोद्धार कार्य को रोका और नेताओं को परेशान किया।


यह कार्यक्रम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और राष्ट्र के प्रति उनके अटूट समर्पण को दर्शाता है। स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर, सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर देश और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed