March 7, 2026

स्कॉर्पियो से चार करोड़ से ज्यादा नकद बरामद: हवाला कारोबार की आशंका,पुलिस ने आयकर विभाग को सौंपा मामला

0
mKIAIon1-Chhattisgarh-News-15

छत्तीसगढ़ – खैरागढ़ पुलिस की रूटिंग वाहन जांच में बड़ा मामला सामने आया। ईतवारी बाजार एमसीपी प्वाइंट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने MH-12 WZ-0696 नंबर की एक स्कॉर्पियो रोकी। गाड़ी में बैठे लोगों के हावभाव से शक होने पर पुलिस ने उन्हें नीचे उतारा और वाहन की तलाशी शुरू की।

तलाशी के दौरान पुलिस को सीटों के नीचे एक गुप्त खांचा मिला। इसे खोलने पर ₹4,04,50,000/- (चार करोड़ चार लाख पचास हजार रुपये) नकद बरामद हुए। वाहन की कीमत लगभग ₹18 लाख आंकी गई है। जब्त रकम के परिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज आरोपियों के पास नहीं थे, जिसके चलते पुलिस ने BNSS की धारा 106 के तहत नकदी और वाहन दोनों जब्त कर लिए।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान पटेल पारस पिता जयन्ती भाई पटेल (36 वर्ष), निवासी वडोदरा और पटेल अक्षय पिता शैलेश भाई पटेल (30 वर्ष), निवासी पाटन, गुजरात के रूप में हुई। पुलिस ने प्रतिष्ठित व्यक्तियों की मौजूदगी में पूरी तलाशी की वीडियोग्राफी कराई।

पुलिस ने इतनी बड़ी नकदी बरामदगी के बाद मामला आयकर विभाग को सौंप दिया है। अब विभाग यह जांच करेगा कि रकम का स्रोत क्या है और क्या यह हवाला कारोबार से जुड़ी हुई है।

बरामद नकदी में एक बंडल नकली नोट का भी मिला, जिसे खांचा बंद करने के हुक को फिट करने के लिए बीच से फाड़कर रखा गया था। पुलिस को शक है कि आरोपी पहले भी नेशनल हाईवे से पकड़े जाने के डर से इसी रूट का इस्तेमाल कर चुके होंगे, लेकिन इस बार वे पुलिस की जांच में फंस गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed