भाजपा के तिरंगा यात्रा के लिए कचरा गाड़ी में तिरंगा झंडा को ले जाना अपमान, राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज हो – प्रवक्ता धनंजय सिंह
रायपुर – भाजपा के तिरंगा यात्रा के लिए निगम के कचरा गाड़ी में तिरंगा झंडा को अपमानितजनक ढंग से ले जाने की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि तिरंगा झंडा राष्ट्र का गौरव है। भाजपा के तिरंगा यात्रा के लिए निगम के कचरा गाड़ी में तिरंगा झंडा को ले जाना दुर्भाग्य जनक निंदनीय है। तिरंगा झंडा के अपमान के लिए भाजपा के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज के लिए जो प्रोटोकॉल है उसका पालन नहीं किया गया भाजपा ने चौक चौराहों पर तिरंगा झंडा लगाया है, वह सड़कों पर पड़े हुए हैं पैरों से दब रहे हैं, गंदगी में पड़े हुए हैं, क्या यही भाजपा का तिरंगा के प्रति सम्मान है। भाजपा का तिरंगा यात्रा दिखावटी है भाजपा कभी-कभी भी तिरंगा झंडा का सम्मान नहीं कर सकती है, क्योंकि भाजपा के पितृ संगठन आरएसएस के प्रमुख नेताओं ने तिरंगा झंडा को अब अपशगुन बताया था और आरएसएस मुख्यालय में आजादी के बाद 52 वर्षों तक तिरंगा नहीं फहराया था। महाराष्ट्र के तीन युवाओं ने जब आरएसएस के कार्यालय में तिरंगा फहराया तो उनके खिलाफ आरएसएस के नेताओं ने एफआईआर दर्ज कराया था।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा तिरंगा यात्रा निकाल कर अपने पितृ संगठन आरएसएस के तिरंगा विरोधी चरित्र का पाप धोना चाहती है। लेकिन हर बार भाजपा एक नया पाप कर जाती है। पिछली बार भाजपा ने अपने कार्यालय में तिरंगा झंडा की बिक्री की दुकान खोला था जिसका विरोध हुआ था और इस बार ट्रिपल इंजन की सरकार में तिरंगा यात्रा के दौरान कचरा गाड़ी में ढोकर तिरंगा का अपमान कर रहे, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अक्षम अपराध है इस पर राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिये। इस तिरंगा की आन बान शान के लिए हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, बलिदान हुए हैं। देशवासी इस तिरंगा की रक्षा के लिए बलिदान होने सदैव तैयार रहते हैं।

