भाजपा छत्तीसगढ़ नई कार्यकारिणी घोषित, 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री नियुक्त,दो दर्जन से अधिक नए चेहरे,SC, OBC और सामान्य वर्ग संतुलन
छत्तीसगढ़ – भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सिंह ने आखिरकार नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है, जिसमें संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए कई बड़े बदलाव किए गए हैं। कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 13 प्रवक्ता और 1 कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।

नई टीम में जगन्नाथ पाणिग्रही, रामजी भारती, रूप कुमारी चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं रंजना साहू, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नंदलाल जैन, जी वेंकटेश्वर और सतीश लाटिया को भी उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है। युवा मोर्चा की कमान राहुल योगराज टोकरिया को सौंपी गई है, जबकि विभा अवस्थी को बीजेपी प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाया गया है।

कार्यकारिणी में दो दर्जन से अधिक नए चेहरों को शामिल किया गया है। पुराने 22 पदाधिकारियों को निगम, मंडल, आयोग में स्थान मिलने के बाद संगठन में नई नियुक्तियां हुई हैं। कई वरिष्ठ नेता जैसे भूपेंद्र सवन्नी, संजय श्रीवास्तव, संदीप शर्मा आदि को अन्य जिम्मेदारियां दी गई हैं।

नई कार्यकारिणी में SC, OBC और General Category के नेताओं का संतुलित प्रतिनिधित्व है। जानकारों का मानना है कि यह टीम 2025-26 में पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और चुनावी तैयारी में अहम भूमिका निभाएगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा कि यह टीम प्रदेश में पार्टी को नई दिशा और गति देगी।

