March 7, 2026

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत: विधायक मोतीलाल साहू ने माना कैंप स्थित वृद्धाश्रम में अपने जन्मदिन को बनाया यादगार

0
IMG_20250809_174326_copy_800x536

रायपुर: रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू ने अपना जन्मदिन किसी भव्य आयोजन के बजाय माना कैंप स्थित वृद्धाश्रम में बेहद सादगी और सम्मान के साथ मनाया। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच वृद्धाश्रम पहुँचने पर वहाँ मौजूद बुजुर्ग माताओं ने उनका स्वागत किया। यह पूरा आयोजन हर्षोल्लास और भावुकता का मिला-जुला संगम बन गया।

जन्मदिन का मुख्य समारोह वृद्धाश्रम के परिसर में आयोजित हुआ, जहाँ विधायक साहू ने माताओं के साथ मिलकर केक काटा। उन्होंने एक-एक कर सभी माताओं को अपने हाथों से केक खिलाया और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधायक की आँखों में सम्मान और खुशी साफ झलक रही थी। आशीर्वाद देते हुए एक बुजुर्ग माता ने कहा, “हमारी दुआ है कि बेटा खूब तरक्की करे और हमेशा ऐसे ही सबका ख्याल रखे।”

इस अवसर पर विधायक ने एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत भी की। उन्होंने वृद्धाश्रम परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत एक पौधा लगाया। इस बारे में बात करते हुए साहू ने कहा, “यह धरती हमारी माँ है और हम सबका कर्तव्य है कि हम इसकी सेवा करें। आज अपनी माँ के आशीर्वाद के साथ मैंने यह पौधा लगाया है ताकि यह पर्यावरण के लिए एक छोटा सा योगदान बन सके।”

इस कार्यक्रम में माना नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष के. ऐबु, माना मंडल अध्यक्ष भीमन निषाद, माना मंडल पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर, माना मंडल महामंत्री नरेश पिल्ले, माना मंडल उपाध्यक्ष सौरभ आहूजा, पूर्व पार्षद मिथुन मंडल, सभी वर्तमान पार्षदगण और कार्यकर्ताओ मौजूद थे, जिन्होंने विधायक को बधाई दी। इस आयोजन ने न केवल विधायक साहू की सामाजिक प्रतिबद्धता को उजागर किया, बल्कि यह भी संदेश दिया कि सच्ची खुशी अपनों के बीच होती है, फिर चाहे वो हमारे परिवार के हों या समाज के।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed