March 6, 2026

GST विभाग की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों का फर्जी बिलिंग मामला, इंडियन मेटल्स अलॉय के डायरेक्टर इशाक खान गिरफ्तार

0
नक्सली-कमांडर-गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ – राजधानी रायपुर में GST विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडियन मेटल्स अलॉय के डायरेक्टर इशाक खान को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर करीब ₹40 करोड़ की एलुमिनियम फर्जी बिलिंग करने का गंभीर आरोप है।

यह कार्रवाई DGGI बिलासपुर की 15 सदस्यीय टीम द्वारा की गई, जिसने दो दिनों तक रायपुर और आसपास के 5 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। दस्तावेजों की गहन जांच और पूछताछ के बाद, आज इशाक खान को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह केस काफी समय से विभाग की रडार पर था। फर्जी बिलिंग के माध्यम से टैक्स चोरी की जा रही थी। जांच में यह साफ हुआ कि एलुमिनियम के कारोबार में बिना वास्तविक लेन-देन के फर्जी इनवॉइस तैयार कर करोड़ों का टैक्स नुकसान किया गया।

इससे पहले Central GST की 17 सदस्यीय टीम ने रायपुर के सिलतरा और तेंदुआ स्थित दो उद्योगों में छापा मारा था। इस दौरान करीब ₹40 लाख की टैक्स रिकवरी की गई थी। यह कार्रवाई प्रिंसिपल कमिश्नर पराग बोलकर, ज्वाइंट कमिश्नर बीएन संदीप और असिस्टेंट कमिश्नर मिर्जा शाहिद बैग के निर्देश पर की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed