March 6, 2026

बिजली बिल हाफ योजना बंद किये जाने के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

0
IMG-20250807-WA0017_copy_800x450

रायपुर – बिजली बिल हाफ योजना बंद करने के विरोध में तथा आम जनता को न्याय दिलाने व हाफ बिजली योजना के तहत 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना वापस फिर से शुरू किये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस पूरे प्रदेश में धरना दिया एवं प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय स्थित बिजली ऑफिस के समक्ष विरोध प्रदर्शन करके पुतला दहन किया गया।

कांग्रेस का कहना है कि राज्य भाजपा सरकार द्वारा हाफ बिजली बिल योजना के तहत 400 यूनिट की सीमा को समाप्त कर आम जनता के ऊपर अत्याचार कर रही है। बिजली की दरों में हुई बेतहाशा वृद्धी और हाफ बिजली बिल योजना को समाप्त किये जाने से आमजनता को बिजली बिल के नाम पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ेगा।

आज रायपुर शहर, रायपुर ग्रामीण, बिलासपुर, बस्तर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई, बेमेतरा, राजनांदगांव शहर, राजनांदगांव ग्रामीण, कवर्धा, जगदलपुर शहर, सुकमा, नारायणपुर, कोण्डगांव, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरबा शहर, कोरबा ग्रामीण, जांजगीर चांपा, रायगढ़ शहर, रायगढ़ ग्रामीण, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया में सरकार का पुतला फूंका गया। बिजली बिल की प्रतिया जलाई गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed