March 6, 2026

10 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव,फेरबदल में कुछ को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार,देखे सूची

0
ias

रायपुर –  छत्तीसगढ़ शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव किया है। इस फेरबदल में कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है तो कुछ को उनके वर्तमान पद से हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई है।

जनसंपर्क आयुक्त की भूमिका निभा रहे रवि मित्तल को मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया हैं।

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन में बड़ा बदलाव करते हुए सरकार ने रितेश अग्रवाल को प्रबंध संचालक नियुक्त किया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी पद्मिनी भोई साहू के पास थी जिन्हें अब संचालक, कोष एवं लेखा के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

आईएएस अधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले को खाद्य विभाग के साथ-साथ अब राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का भी सचिव बनाया गया है।

अश्वनी देवांगन को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का मिशन संचालक बनाया गया है।

वहीं अविनाश चम्पावत को सामान्य प्रशासन विभाग और जन शिकायत निवारण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अब तक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में कार्यरत रही जयश्री जैन को इस मिशन से हटाकर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed