पॉलिथीन में पैक गौ मांस बरामद, तीन आरोपी पकड़े गए
नारायणपुर – जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गौ मांस की अवैध बिक्री का मामला सामने आया। यह कार्रवाई तब हुई, जब स्थानीय युवाओं को इस अवैध गतिविधि की भनक लगी और उन्होंने समय रहते पुलिस को सूचना देकर बड़ा अनर्थ होने से रोक लिया।
घटना उस व्यक्त की बताई जा रही है। पातुर बेड़ा इलाके से दो युवक, गौ मांस बेचने के इरादे से शांति नगर निवासी सोमारू सलाम के घर पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही वे सौदा तय करने लगे, आसपास के युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी ली, जहां से पॉलिथीन में पैक किया हुआ गौ मांस बरामद किया गया। पुलिस ने तत्काल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ गौ हत्या और अवैध मांस बिक्री से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
नारायणपुर पुलिस अब इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि क्या इस अवैध कारोबार के पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है।

