March 6, 2026

क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी पर कमीशन विवाद गहराया,शिकायत दिल्ली तक पहुंची

0
IMG-20240202-WA0024-385x470

छत्तीसगढ़ – CREDA के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी पर निजी सहायक के माध्यम से तीन फीसदी कमीशन की मांग करने का आरोप लगा है। बताया गया कि विभाग से कार्य आबंटित होने के बाद वेंडरों से पुराने और पूर्ण कार्यों के लिए भी यह कमीशन मांगा गया।

वेंडरों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर अपनी पीड़ा जाहिर की और कहा कि सवन्नी के निजी सहायक वैभव दुबे के माध्यम से उन्हें ब्लैकलिस्ट करने, नोटिस देने और जांच करवाने की धमकी दी जा रही है।

इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए अब यह शिकायत रायपुर से निकलकर दिल्ली तक जा पहुंची है। सूत्रों के अनुसार, भूपेन्द्र सवन्नी मंगलवार को राजधानी दिल्ली रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वहां उच्च स्तर पर इस मामले की जानकारी दी जा सकती है या सफाई दी जा सकती है।

वहीं दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ सोलर बिजनेस वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को एक पत्र सौंपा है, जिसमें इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया गया है।

एसोसिएशन ने कहा कि जिस पत्र के आधार पर शिकायत की गई, वह पूरी तरह से फर्जी है। उसमें न तो किसी का नाम है, न ही कोई प्रमाण। संगठन ने इसे शरारती तत्वों द्वारा सवन्नी की छवि खराब करने की साजिश बताया है।

पत्र में यह भी कहा गया कि यह एसोसिएशन क्रेडा से जुड़े सभी ठेकेदारों का पंजीकृत और एकमात्र प्रतिनिधित्व करने वाला संगठन है, और सवन्नी के खिलाफ कोई भी असंतोष हमारे संगठन ने नहीं जताया।

इस पूरे विवाद ने सरकार और संगठन दोनों के बीच हलचल पैदा कर दी है। जहां एक ओर वेंडर यह आरोप लगा रहे हैं कि क्रेडा में काम करना मुश्किल हो रहा है, वहीं संगठन का दावा है कि ऐसी कोई स्थिति नहीं है।

अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि दिल्ली में सवन्नी क्या कदम उठाते हैं और राज्य सरकार इस मामले में क्या रुख अपनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed