March 6, 2026

माना कैम्प की श्रेया राजवंशी ने निबंध प्रतियोगिता में जीता छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान, राष्ट्रपति से मिलने का मिला अवसर

0
IMG-20250731-WA0000

रायपुर – ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के माना कैम्प स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा श्रेया राजवंशी ने TATA BUILDING INDIA द्वारा आयोजित स्कूल निबंध प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ में पहला स्थान हासिल किया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है और उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का मौका भी मिला, जो कि अपने आप में एक बहुत बड़ा सम्मान है।श्रेया की इस अद्भुत उपलब्धि ने उन्हें एक अनूठा सम्मान दिलाया है – उन्हें भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह अवसर न केवल उनके लिए बल्कि उनके पूरे परिवार और स्कूल के लिए भी गौरव का क्षण था।

श्रेया राजवंशी, ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। इस सफलता का श्रेय उनके माता-पिता, विद्यालय के प्राचार्य, और सभी शिक्षकों को जाता है, जिन्होंने उनका मार्गदर्शन किया और उन्हें प्रेरित किया।

इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों और स्थानीय समुदाय में खुशी का माहौल है। सभी ने श्रेया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे और उसके परिवार को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन दिया है। यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed