March 6, 2026

भाजपा सरकार 1 साल में एक किलोमीटर सड़क भी नहीं बन पाई,आम जनता सड़कों के लिए धरना प्रदर्शन कर रही है, आक्रोशित है

0
IMG-20250630-WA0754

रायपुर – भाजपा सरकार पर 1 साल में एक किलोमीटर सड़क भी नही बनाने का गम्भीर आरोप लगाते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री हजारों करोड़ की सड़क बनाने का दावा करते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि बीते 1 साल में एक किलोमीटर सड़क का निर्माण ही नहीं कर पाई है। आरटीआई से लोक निर्माण विभाग मुख्यालय से जानकारी मांगी गई की वित्तीय वर्ष 2024-2025 में कितने निर्माण कार्य स्वीकृत हुए कितने का कार्य आदेश जारी हुआ उसकी प्रमाणित दस्तावेज प्रदान किया जाए, संबंध में विभाग ने जवाब दिया कि दो पेजों की जानकारी है और उसकी शुल्क जमा की जाए, शुल्क जमा करने के पश्चात विभाग ने जो जानकारी दी है, वह भाजपा सरकार की पोल खोलता है। बीते 1 साल में बिलासपुर परिक्षेत्र में मुंगेली जिला अस्पताल पहुंचने के लिए 0.50 किलोमीटर की निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई थी एवं सरगुजा परिक्षेत्र में विकासखंड मैनपाट के अंतर्गत कोट छाल से गौतम चौक तक जिसकी लंबाई 0.45 मीटर है, सीसी रोड बनाने की स्वीकृति दी गई है। इससे स्पष्ट हो गया है कि पूरे प्रदेश में सड़क की जो समस्या है। वह सरकार के द्वारा निर्मित समस्या है। आम जनता हताश और परेशान है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सड़क की समस्या को लेकर लगातार प्रदेश के कई हिस्सों में चक्का जाम धरना प्रदर्शन हो रहा है। सरकार के उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के काफिला को रोक कर जनता सड़क की मांग कर रही थीं। खराब सड़के और सड़क नहीं होने के कारण आम जनता को आवगमन में परेशानी हो रही हैं, दुर्घटनाएं हो रही है, वाहन खराब हो रहा है। लेकिन सरकार में बैठे हुए लोग आम जनता की समस्याओं को नजर अंदाज कर रहे हैं। सड़क बनाने में उनकी कोई रुचि नजर नहीं आ रही है। यह विभाग से मिली जानकारी से स्पष्ट हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed