प्रशासनिक सेवा के 75 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ – राज्य प्रशासनिक सेवा के 75 अधिकारियों के तबादले का बड़ा आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूची में अपर कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संयुक्त कलेक्टर, उप सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
सरकार के आदेशानुसार सभी अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। दीपक कुमार रजक को कांकेर से स्थानांतरित कर रायपुर का नया अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, राजेश कुमार गुप्ता को रायपुर नगर निगम से स्थानांतरित कर कोरिया जिले में अपर कलेक्टर बनाया गया है। इस ट्रांसफर लिस्ट को प्रशासनिक सुधार के रूप में देखा जा रहा है।

