March 6, 2026

IAS अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश जारी

0
20_11_2022-ias_transfer_23217340-950x500

रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 2023 बैच के चार IAS अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है। फेस-2 ट्रेनिंग के बाद 25 जुलाई को कार्यमुक्त हुए अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

अनुपमा आनंद को रायपुर से सरायपाली (महासमुंद), एम भार्गव को दुर्ग से डोंगरगढ़ (राजनांदगांव), और तन्मय खन्ना को बिलासपुर से कटघोरा (कोरबा) अनुविभागीय अधिकारी बनाया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल को प्रशासनिक दक्षता और बेहतर संचालन की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed