March 6, 2026

बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वत लेते JE का वीडियो वायरल

0
orig_origuntitled-161628381139_1687558134

छत्तीसगढ़ – बलरामपुर ज़िले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में जेई शांतनु वर्धन बिजली कनेक्शन देने के बदले पैसे लेते दिख रहे हैं।

यह घटना बलरामपुर जिला मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत भेंडरी की बताई जा रही है। ग्रामीण ने जेई को पैसे देते वक्त अपने मोबाइल से पूरा वीडियो बना लिया, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अधिकारी न केवल रुपये गिन रहे हैं, बल्कि अपने साथी कर्मचारी के लिए भी कुछ देने की बात कर रहे हैं।

पीड़ित ग्रामीण ने यह वीडियो लेकर सीधे बलरामपुर कलेक्टर के जनदर्शन कार्यक्रम में शिकायत दर्ज कराई। वीडियो की प्रमाणिकता और गंभीरता को देखते हुए बिजली विभाग ने फौरन कार्रवाई करते हुए जेई शांतनु वर्धन को निलंबित कर दिया।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर फिलहाल निलंबन की कार्रवाई की गई है। अब पूरे मामले में आंतरिक जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

वीडियो में जेई जिस तरह से रुपये गिनते हुए कहते हैं “मेरे साथ जो यह आदमी बैठा है, उसे भी कुछ दे दीजिएगा” यह सीधे तौर पर एक सांठगांठ और भ्रष्टाचार की मानसिकता को उजागर करता है। ऐसा लगता है जैसे यह ‘सिस्टम’ बन चुका हो, जिसमें बिना पैसे दिए कोई भी काम नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed