PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने लिखा पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र,छत्तीसगढ़ के नेताओ को उपराष्ट्रपति बनाने की मांग
छत्तीसगढ़ – जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद देश में नए उपराष्ट्रपति के चयन के लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है. ऐसे में सबकी निगाहें अब इस बात पर टिक चुकी है कि देश में किसे नए उपराष्ट्रपति की जिम्मेदारी मिलने वाली है. एक तरफ नामों पर कयास लग रहे हैं वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने मांग की है कि छत्तीसगढ़ के किसी नेता को नया उपराष्ट्रपति बनाया जाना चाहिए. इतना ही नहीं दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ के एक सीनियर नेता का नाम भी उपराष्ट्रपति पद के लिए सुझाया है. बता दें कि जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए कई नेताओं को नामों की चर्चा चल रही है.


