March 6, 2026

निजी होटल में युवती का ड्रग्स लेते वीडियो हुआ वायरल: कांग्रेस-भाजपा एक दूसरे पर लगाने लगे ये आरोप

0
Screenshot_20250725_141337_copy_800x700

छत्तीसगढ़ – रायपुर में ड्रग्स को लेकर एक बार फिर बवाल खड़ा हो गया है। एक निजी होटल में युवती द्वारा ड्रग्स लेने का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती 500 रुपये के नोट से ड्रग्स की लाइन बनाते और उसे चाटते हुए देखी जा सकती है। यह वीडियो वायरल होने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है।

पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने वायरल वीडियो को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार ड्रग्स माफियाओं को संरक्षण दे रही है।

विकास उपाध्याय ने कहा कि नशे का यह जाल राजधानी से गांवों तक फैलता जा रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि डबल इंजन की सरकार में आखिर ड्रग्स आ कहां से रही है?

कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के संगठन महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय पहले यह देखे कि कहीं यह युवती खुद उनके परिवार या पार्टी से जुड़ी तो नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकार के समय ही नशा सबसे ज्यादा फैला और आज की सरकार उसी की सफाई कर रही है।

वायरल वीडियो ने राजधानी में ड्रग्स नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका को एक बार फिर उजागर कर दिया है। यह राजधानी में फैले नशे के जाल की गंभीर तस्वीर पेश करता है। सोशल मीडिया पर लोग सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed