रेत माफियाओं का बेखौफ खेल, प्रशासन के दावों की खुली पोल,रोजाना रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक 60 से ज्यादा हाइवा पार,देखिए खास रिपोर्ट..
रिपोर्टर – मोहम्मद लतीफ
गरियाबंद – माइनिंग विभाग राजिम के जिस बेरियर में अवैध परिवहन रोकने का दावा करती है वहां रात 11 बजे के बाद 60 से ज्यादा रेत से भरी हाइवा गुजर जाया करती है। पैरी नदी के कुरूस केरा घाट में तीन से ज्यादा चेन माउंटेन लेकर रात पर माफिया अवैध खनन कराते है। बावजूद बेखौफ रेत की निकासी और राजनीति पर कई सवाल खड़े कर रहे।

आपको बता दे पितई बंद घाट में अवैध माइनिंग की कवरेज करने गए पत्रकारों पर हुए जानलेवा हमले के बाद से जिला प्रशासन ने सभी रेत घाटों में अवैध खनन परिवहन पूरी तरह से बंद करने का दावा कर रही है। यहां तक के राजिम विधायक रोहित साहू भी जिला प्रशासन के इस दावे को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि पैरी नदी के कुरूस केरा घांट में रोजाना रात को रेत का खेल राजनीतिक संरक्षण में जारी है। इस घाट में तीन से ज्यादा चेन माउंटेन लगाए गए हैं।जो रात 8 बजे बाद घाट में उतरते है और सुबह होने से पहले पास में की नर्सरियों के झाड़ियों में छिपा दिए जाते हैं।

बीती रात 11 बजे से 4 बजे के बीच 60 से ज्यादा हाइवा गुजरी
अवैध घाट संचालन पूरी तरह बंद किए जाने के बाद हमने सच्चाई जानने बीती रात राजिम के मुख्य चौराहे पर अपना पॉइंटर तैनात किया।अवैध माइनिंग से जुड़े लोग वही है जिन्होंने पत्रकारों पर हमला करवाया, ऐसे में हमने सामने आने की हिम्मत नहीं किया। पर राजिम के मुख्य चौराहे से होकर उस बेरियर से रात 10.38 से रेत भर हाइवे गुजरी जिस बेरियर के भरोसे माइनिंग विभाग ने रेत परिवहन बंद करने का दावा किया। बेरियर में कोई भी माइनिंग के कर्मी तैनात नहीं थे। एक एक करके रात भर 50 से ज्यादा रेत से भरी हाइवा गुजर गई। इससे सड़के भी गीली हुई।प्रशासन अगर ईमानदारी से बगैर किसी राजनीतिक दबाव में आकर अवैध माइनिंग को रोकना चाहती है तो राजिम नगर में मुख्य मार्गो में लगे सीसी कैमरे की जांच कर सकती है।

माइनिंग अफसर का दावा बेरियर में तैनात रहती है हमारी टीम
मामले में जिला माइनिंग अधिकारी रोहित साहू से पूछे जाने पर कहा कि जिले में अवैध माइनिंग पूरी तरह से बंद है। राजिम चौक के आगे फॉरेस्ट के बेरियर में हमारी टीम 24 घंटे तैनात रहती है। ऐसे में अवैध खनन परिवहन का सवाल ही नहीं उठता है। कही हो रही होगी तो कार्यवाही करेंगे।

विधायक रोहित साहू ने क्या कहा
राजिम विधायक रोहित साहू ने इस मामले को कहा कि अभी तक जहां जहां मेरी जानकारी में अवैध का काम जो चल रहा है और अंकुश लगाने के लिए जिला कलेक्टर सहित सभी अधिकारी को निर्देशित किए है यहां कई भी अवैध कारोबार हो रहा हो चाहे रेत का अवैध कारोबार यहां तक कि इसके लिए टास्क फोर्स गठित की गई है । राजिम से निकलने वाली गाड़ी को रोकने के लिए राजिम नाके बेरियर की व्यवस्था की गई। जहां माइनिंग विभाग की ड्यूटी लगाए गए हैं। अगर कही एक गाड़ी भी निकलेगी तो सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी l

