April 25, 2026

पुल से टकराने के बाद कार में लगी भीषण आग, 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत, दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल

0
Screenshot_20250719_132525_copy_800x503

छत्तीसगढ़ – कांकेर जिले के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। केशकाल से कांकेर आ रही तेज रफ्तार डिजायर कार रात लगभग 1:30 बजे आतुर गांव के पुल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में तुरंत आग लग गई।

कार में सवार छह युवकों में से चार की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं दो युवक जो बाहर निकल गए थे, गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जिला अस्पताल कांकेर में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि सभी युवक ढोण्डरापाल गांव के निवासी थे और कांकेर में अपने दोस्त को छोड़ने के बाद वापस लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस, यातायात विभाग और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जली हुई बॉडी को फॉरेंसिक टीम की मदद से सुबह बाहर निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *