March 7, 2026

ED रेड: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हिरासत में लिया, बेटे का है आज जन्म दिन, कांग्रेस समर्थकों में फूट पड़ा आक्रोश

0
09_04_2024-breaking_chhattisgarh_news_image

छत्तीसगढ़ – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारा। यह कार्रवाई तब की गई जब उनके बेटे चैतन्य बघेल का जन्मदिन मनाया जा रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी की टीम ने चैतन्य बघेल को हिरासत में लिया है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। लेकिन जैसे ही यह खबर फैली, कांग्रेस समर्थकों में आक्रोश फूट पड़ा। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद इस छापेमारी की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया – “ईडी आ गई है। आज विधानसभा सत्र का आखिरी दिन है।” उनका यह बयान सीधे तौर पर केंद्र सरकार पर निशाना है, जिसे कांग्रेस नेता लगातार राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई बताकर आलोचना कर रहे हैं।

पूर्व मीडिया सलाहकार विनोद वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब ईडी ने इस तरह की टाइमिंग चुनी हो। उन्होंने कहा, “जब पिछली बार ईडी ने दबिश दी थी तब भूपेश बघेल का जन्मदिन था, और आज जब दबिश दी गई है तब चैतन्य बघेल का जन्मदिन है।”

यह छापेमारी ठीक उस दिन हुई जब छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त हो रहा है। इसे लेकर विपक्ष ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं और इसे ध्यान भटकाने की कोशिश करार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed