March 7, 2026

कांग्रेस नेता आशीष शिंदे पर रायपुर सेंट्रल जेल में हमला, चेहरे पर चोटें, हालत गंभीर

0
Screenshot_20250718_090924_copy_600x696

छत्तीसगढ़ – रायपुर सेंट्रल जेल में तांत्रिक केके श्रीवास्तव के करीबी युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे पर जानलेवा हमला हुआ है। बताते हैं जेल के अंदर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला किया है। जिससे आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, तेलीबांधा पुलिस ने नौ दिन पहले आशीष शिंदे को केके श्रीवास्तव के फरारी में मददगार बनने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस की मानें तो आशीष ने आरोपी केके श्रीवास्तव को अपनी गाड़ी में छिपाकर कई घंटे तक शहर में घुमाया था। आशीष पर पुलिस की नजर से आरोपी को बचाने की साजिश में भी शामिल रहा है।

आशीष शिंदे रायपुर का सक्रिय युवा कांग्रेस नेता है। वह रायपुर उत्तर विधानसभा का युवा कांग्रेस अध्यक्ष है। पुलिस ने आशीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। शिंदे के मोबाइल की कॉल डिटेल और CCTV फुटेज से मिले सबूतों के आधार पर गिरफ्तारी हुई।

पुलिस ने बताया कि आशीष ने KK श्रीवास्तव को फरारी में मददगार बना था, जिसके सबूत CCTV फुटेज में मिले हैं। शिंदे ने आरोपी KK को कई दिनों तक अपनी गाड़ी में छिपाकर घुमाया।

पुलिस को शक है कि केके श्रीवास्तव के नेटवर्क में राजनीति और कारोबार से जुड़े और लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस और साइबर क्राइम की टीम केके श्रीवास्तव के मोबाइल, बैंक अकाउंट और सोशल नेटवर्किंग चैट्स की डिजिटल फोरेंसिक जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed