March 6, 2026

पटवारी का कारनामा उजागर: राजस्व रिकॉर्ड में की छेड़छाड़, SDM ने किया सस्पेंड

0
suspended-e1666363406996

रायपुर – पंडरीतराई गांव में पटवारी विरेंद्र कुमार झा का नाम इन दिनों सुर्खियों में है। पटवारी पर गंभीर आरोप हैं कि उसने अपने शासकीय पद का दुरुपयोग करते हुए राजस्व अभिलेखों में मनमर्जी से बदलाव किया और इस हेरफेर का सीधा फायदा इलाके के भू-माफियाओं को हुआ।

ग्राम सेवा समिति रायपुर ने इस घपले की शिकायत संभाग आयुक्त कार्यालय में की थी। शिकायत पर जांच बैठाई गई और जांच में आरोप सही पाए गए। रिपोर्ट के मुताबिक पटवारी का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 का सीधा उल्लंघन है और इसे कदाचरण की श्रेणी में रखा गया है।

शिकायत सही मिलने के बाद रायपुर एसडीएम ने विरेंद्र कुमार झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में साफ कहा गया है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक पटवारी विरेंद्र कुमार झा रायपुर तहसील में मुख्यालय में ही रहेंगे। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

ग्राम पंडरीतराई का पूरा प्रभार फिलहाल पटवारी बलराम ध्रुव को सौंपा गया है, जो अब कचना गांव के भी पटवारी हैं। बलराम ध्रुव तब तक पंडरीतराई के पटवारी रहेंगे जब तक इस मामले में कोई अंतिम आदेश नहीं आ जाता।

इस मामले ने एक बार फिर सरकारी सिस्टम की खामियों को उजागर कर दिया है। लोगों में सवाल उठ रहे हैं कि एक पटवारी आखिर कैसे इतनी बड़ी हेराफेरी कर लेता है और किसी को भनक तक नहीं लगती। स्थानीय लोग अब मांग कर रहे हैं कि इस तरह के मामलों में भू-माफियाओं पर भी कड़ी कार्रवाई हो ताकि आगे कोई सरकारी कर्मचारी इस तरह की हरकत ना कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed