March 6, 2026

75 परिवारों के चेहरे पर खुशियां लौटी, ट्रेन या प्लेटफार्म से चोरी या गुमा था मोबाइल,केंद्र सरकार के पोर्टल से मिलेगा लाभ

0
FB_IMG_1751637076299_copy_800x600

रायपुर – रेलवे स्टेशन पर यात्रा के दौरान मोबाइल फोन चोरी या गुम हो जाए तो अधिकांश लोग इसे किस्मत मानकर भूल जाते हैं। लेकिन रायपुर जीआरपी ने इस धारणा को बदल दिया है। अब अगर किसी यात्री का मोबाइल ट्रेन या प्लेटफॉर्म से चोरी हो जाए तो रेलवे पुलिस की सक्रियता से उसे वापस पाना संभव है।

रेल एसपी श्वेता सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अब तक 20 लाख रुपये से अधिक कीमत के 76 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। खास बात यह है कि ये फोन केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र जैसे अन्य राज्यों से रिकवर किए गए है।

फोन चोरी के ज्यादातर मामले ट्रेन में चढ़ते समय, यात्रा के दौरान या स्टेशन के बाहर स्नैचिंग के रहे हैं। कुछ मामले में यात्री मोबाइल चार्जिंग के दौरान या नींद में होने पर चोरी का शिकार हुए।

रेल एसपी ने बताया कि केंद्र सरकार ने लॉन्च किया है, जहां फोन की डिटेल दर्ज करते ही उसका लोकेशन ट्रैक किया जा सकता है। GRP ने इसी पोर्टल और तकनीकी टीम की मदद से फोन को रिकवर किया।

इस पहल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब ट्रेन में चोरी या गुम हुआ मोबाइल सिर्फ एक रिपोर्ट करने से वापस मिल सकता है।

76 फोन मिलने पर रायपुर, दुर्ग, भिलाई समेत कई जिलों से लोग अपने फोन लेने पहुंचे। फोन वापस मिलने पर लोगों की खुशी देखने लायक थी। ये सभी लोग अब GRP को धन्यवाद दे रहे हैं।

रेल एसपी ने सभी यात्रियों से अपील की है कि यदि ट्रेन या स्टेशन पर उनका मोबाइल फोन चोरी हो जाए या गुम हो जाए, तो तुरंत GRP थाने में सूचना दें या ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed