March 6, 2026

IFS मयंक अग्रवाल को मिला बड़ा जिम्मा: सुशासन विभाग का संयुक्त सचिव और चिप्स का सीओओ बनाया गया

0
image-59-2_copy_600x668

छत्तीसगढ़- शासन ने भारतीय वन सेवा के तेजतर्रार अधिकारी मयंक अग्रवाल को नया जिम्मा सौंपा है। 2016 बैच के IFS अधिकारी मयंक अग्रवाल अब सुशासन एवं अभिसरण विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में सेवाएं देंगे। इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसाइटी (CHiPS) का चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) भी बनाया गया है।

कुछ दिन पहले ही मयंक अग्रवाल को वन विभाग में तबादला कर कोरबा वनमंडल का DFO बनाया गया था। इससे पहले वह बलौदाबाजार और गरियाबंद जैसे जिलों में भी वन मंडलाधिकारी के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

लेकिन राज्य सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग को उनका प्रतिनियुक्ति आदेश जारी कर दिया है। अब वह मंत्रालय स्तर पर काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed