March 7, 2026

फाँसी में लटकते मिला युवक का अर्धनग्न शव,नग्न अवस्था में नीचे पड़ी मिली युवती की लाश,महादेव पहाड़ी में मिली युवक युवती की संदिग्ध लाश

0
Screenshot_20250701_170240_copy_1041x596

रिपोर्टर- शशिकांत देवांगन

राजनांदगांव – तुमड़ी बोर्ड थाना चौकी क्षेत्र के अंचल के महादेव पहाड़ी में सोमवार सुबह युवक व युवती की संदिग्ध लाश मिली है। युवक का शव फाँसी में अर्धनग्न अवस्था मे लटकते मिला है तो वहीं युवती की लाश नीचे में नग्न अवस्था में पड़ी मिली है। दोनों को 3 दिनों पुर्व से लापता बताये जा रहे हैं। शव पुराने होने से सड़ने लगे थे। दोनों ही शवों में चेहरे कीड़े मकोड़े की वजह से विभत्स होने लगे थे।

तिलाईरवार माहुल झोपड़ी स्थित महादेव पहाड़ी में सुबह से ही युवक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के ही लापता होने से परिजनों द्वारा डोंगरगांव थाना में रिपोर्ट होने की बात सामने आई है। इस आधार पर ही दोनों ही युवक युवती के परिजन मौके पर पहुंचे थे। युवती नीतू 22 वर्ष, पिता समलिया चंद्रवंशी, साकिन मारगांव एवं युवक मनीष, 27 वर्ष, पिता योगेश सिन्हा, साकिन बिजेभाठा, दोनों ही थाना तुमड़ीबोड जिला राजनांदगाँव बतौर पहचान हुई है। परिजनों द्वारा शिनाख्ति के बाद फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड ने भी गहन पड़ताल की है। विशेषज्ञों ने दोनों ही शवों को 3 दिन पुर्व के बता रहे हैं। पुलिस पंचनामा उपरांत दोनों ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन युवक के अर्धनग्न एवं युवती के भी नग्न अवस्था में लाश मिलने से पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

घटना में युवक के अर्धनग्न एवं युवती के निर्वस्त्र अवस्था मे शव मिलने से मामले की गंभीरता बढ़ गई है। इसी के मद्देनजर महादेव पहाड़ी में एसपी मोहित गर्ग, सीएसपी राहुलदेव शर्मा एवं एएसपी पुष्पेंद्र नायक स्वयं ही घटनास्थल माहुल झोपड़ी स्थित महादेव पहाड़ी पहुंचे थे। डोंगरगांव टीआई अवनीश श्रीवास सहित तुमड़ीबोड प्रभारी भी मौजूद थे।

परिजनों सहित मौके पर मौजूद लोगों ने मीडिया को बताया कि युवक मनीष सिन्हा की शादी 4 माह पुर्व ही हुई है। वह गांव में च्वाईस सेंटर का संचालक बताया जा रहा है। वहीं 22 वर्षीय युवती को अविवाहित बताया गया है। युवती को किसी प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका बताई जाती है। हालांकि दोनों के आपसी संबंधों को लेकर कोई खुलासा फिलहाल नही हुआ है।


महादेव पहाड़ी में युवक युवती के शव नग्न व विभत्स अवस्था में मिले हैं। फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड ने पड़ताल की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed