March 8, 2026

भाजपा का लक्ष्य अंतिम आदमी तक शराब पहुंचाना और काली कमाई करना

0
IMG-20250628-WA0629

रायपुर – भाजपा सरकार पर शराब खोरी बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य प्रदेश के अंतिम आदमी तक शराब पहुंचाना है, भाजपा शराब की काली कमाई के लिये नैतिक जिम्मेदारी भी भूल चुकी है। भाजपा विपक्ष में रहते महिलाओं को एकजुट करके गांव-गांव शराबबंदी के लिये गंगाजल कलश यात्रा निकालती थी, वही भाजपा के सरकार में जगह-जगह गांव-गांव नयी शराब की दुकाने खोली जा रही है सहुलियत से लोगों को शराब कैसे मिले इसके लिये आनलाईन मनपसंद एप से सुविधा दे रही है। चौक-चौक पर बीयर दुकान खोल रही है गली मोहल्ला में अवैध शराब बेचने कोचियों को बढ़ावा दे रही है। पूरे प्रदेश में कोचिया राज कायम हो गया है। भाजपा सरकार में नकली और मिलावटी शराब सरकारी दुकानों से मिल रहा है। राजनांदगांव जिला में अवैध शराब की बिक्री के कारण सरकारी दुकानों को हर माह 15 करोड़ रु. से ज्यादा की हानि हो रही है। रायपुर में ब्रांडेड शराब की अवैध बिक्री खुलेआम हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के 751 से अधिक सरकारी शराब दुकानों में एक नंबर, दो और मिलावटी शराब मिल रहे हैं। ओवर रेट शराब बिक रहा है, शराब बिक्री के समय खत्म होने के बाद भी आधा काउंटर खोलकर शराब दिया जा रहा है, सरकार की मंशा नशाखोरी को रोकने की नहीं है, नशाखोरी के चलते पूरे प्रदेश में चाकूबाजी, लूटपाट, बलात्कार, हत्या जैसी घटनाएं बढ़ी है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी शराब दुकानों की जांच की जाए, जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही हो। अवैध शराब की बिक्री कड़ाई से रोकी जाए। अवैध शराब रोकने सीमाओं पर चौकसी की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed