ग्रामीण किसानों के खिलाफ साजिश की बू: सौंपा ज्ञापन,आडियो टेप जाँच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग
संवाददाता – शशि देवांगन
राजनांदगांव -सोमनी- टेड़ेसरा क्षेत्र के ग्रामीण किसान क्षेत्र के नेता अधिकारी व कंपनी मैनेजर के खिलाफ शिकायत लेकर कलेक्टर से मिलने पहुँचे थे। बांध से उद्योगपति को नहीं अपितु ग्रामीण किसानों को पानी देने की मांग करते हुए कहा है कि गाँव वालों के विरुद्ध मिलीभगत से षड़यंत्र रचने की गंध आ रही है । अतः वायरल आडियो टेप की जाँच की जाए ।

समस्त ग्रामवासी टेड़ेसरा, देवादा, धीरी, कोपेडीह, अंजोरा, इंदावानी, बिरेझर, जिला दुर्ग निवेदन करते है। कि इंदावानी बांध, कोपेडीह जलाशय, राजा तालाब अंजोरा जलाशय की पानी को उद्योग उपयोग के लिए न्यू लुक बायो केमिकल कंपनी फूलझर के द्वारा जबरदस्ती दबंगाई करते हुए पाईप लाईन डालकर पानी लेने के लिए स्थानीय सरपंच, जिला पंचायत को पैसे लेनदेन करने का प्रयास किया गया है जिसमें कंपनी के मैनेजर प्रदीप मिश्रा और मगरलोटा की पूर्व सरपंच कनक दुबे के बातचीत की आडियों वायरल हुआ है। जिसमें ग्राम पंचायत टेड़ेसरा के सरपंच व भाजपा मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू और जिला पंचायत सदस्य व जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अंगेश्वर देशमुख व कोपेडीह के सरपंच चुनेश्वर साहू, सोमनी टी आई सत्यनारायण देवांगन का नाम आ रहा है। जिसमें मैनेजर प्रदीप मिश्रा व मगरलोटा के पूर्व सरपंच के आडियों में कुछ करने के लिए कह रहे है। जनता के लिए बने बांध को उद्योगपतियों को देने की साजिश की बू आ रही है। हम समस्त किसान व ग्रामीणजन शासन से मांग करते है कि उक्त जलाशयों की पानी को उद्योग के लिए न दिया जाये। हम इसका कड़ी विरोध करते है। जिससे ग्रामीण व किसानों में असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है, उक्त जलाशय के पानी को सिंचाई के लिए, निस्तारी के लिए, मावेशियों एवं मतस्य पालन हेतु ग्रामीणजनों द्वारा किया जाता है।

ग्रामिणों का कहना है कि यह बांध सिंचाई के लिए बनाये गये है। आसपास के गांवों में सिंचाई होती है। किसानों द्वारा प्रतिवर्ष पानी की भरना (टैक्स) का भुगतान किसानों एव ग्रामिणों द्वारा किया जाता है। यहकि जलसंशाधन विभाग द्वारा दिये गये अनुमति को रद्द कर दिये है। पीडब्लूडी विभाग के द्वारा अवैधानिक तरीके से रोड किनारे उद्योग तक पाईप लाईन ले जाने के लिए जो परमिशन दिये गये है, वह अनुचित है जिसका ग्रामिणों द्वारा विरोध किया जा रहा है। उसके बावजूद उद्योगपतियों के द्वारा लगातार रात्रि चोरी छुपे पाईपलाईन बिछाया जा रहा है। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सोमनी टीआई 0 की मिली भगत है। किसानों व ग्रामीणों के हित को देखते जनप्रतिनिधियों के द्वारा पैसे का लेनदेन हुआ है। यह एक गंभीर मामला है। उक्त प्रकरण में उद्योगपति ७एवं जनप्रतिनिधियों पर विधिवत निष्पक्ष जाँच कराकर दोषियों के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज करे एवं दोषी जनप्रतिनिधियों का पद मुक्त कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व सरपंच देवलाल साहू, सुदेश टीकम, हीराचंद, साहू, दिनेश कुमार साहू, अमर सिंह, साहू, मनोज साहू, तुल दास साहू, दानी साहू, गोमती साहू, परदेसनीन, बबली देशमुख ,रंभा देशमुख, भगवती देशमुख, उमा साहू, उर्वशी देशमुख, रूप कुमार बाई, लता साहू, रामकली, बुधयरिन, अनसूईया, कुंती हेमंत, डामिन, पूर्वानंद, शिवराज, तुकाराम, हीरा लाल, शत्रुघ्न, नरोत्तम, दुबे चंद साहू, छन्नू लाल, शत्रु राम, श्रवण कुमार, दुवेंद्र साहू सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

