April 24, 2026

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा,राज्य में अवैध शराब एक महामारी बन चुकी है

0
deepak-baij-1

रायपुर – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में अवैध शराब एक महामारी बन चुकी है। पूरे प्रदेश में महिलाएं, आम आदमी शराब दुकानों का अवैध शराब बिक्री का विरोध कर रहे है। राजधानी रायपुर के डूंडा, दोंदे में लोग शराब भट्ठी खुलने के विरोध में आंदोलनरत है। मंदिर हसौद के पास ग्राम खौली में शराब दुकान खोलने के विरोध में बच्चे स्कूल नहीं जा रहे है। सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। सरकार शराब की काली कमाई में व्यस्त है। जहां हमारी सरकार ने सी मार्ट खोला था वहां यह सरकार प्रीमियम शराब दुकान खोल रही।

युक्तियुक्तकरण उगाही का केंद्र बन गया है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि युक्तियुक्तकरण उगाही का केंद्र बन गया है, पूरे प्रदेश में जहां जगह खाली है वहां पर छुपा कर लोगों को दूर भेजा जा रहा, बाद में सौदेबाजी किया जा रहा है। रायपुर जिला संचनालय तो युक्तियुक्तकरण की मंडी बन गया है। जहां बोलियां लगाई जा रही है।

17 महीने में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 17 महीने में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है, बिजली कटौती, लो-वोल्टेज से आम आदमी परेशान है। सरप्लस बिजली वाले छत्तीसगढ़ को भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। कम बिजली, महंगी बिजली भाजपा सरकार की पहचान बन गई है। इस कटौती के बाद एक बार फिर से 20 प्रतिशत बिजली के दाम बढ़ाये जा रहे।

प्रदेश की कानून व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है। रोज हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं बढ़ गई है। अब तो पूर्व विधायक भी सुरक्षित नहीं है, उनके परिजनों को धमकी दी जा रही उनकी बेटी को उठाने की धमकी दी जा रही। और कितने अपराध के बाद सरकार जागेगी? कोरबा की बिटिया का शव सिंगरौली में मिलता है, राजधानी में सरेआम लाश फेंकी जा रही।

स्व सहायता समूह की महिलाओं को सरकार काम नहीं दे रही

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि महिलाओं को रेडी टू ईट का काम देने का वादा सरकार ने किया था। 5 जिलों को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में महिला स्व सहायता समूहों को देने की घोषणा किया लेकिन किसी भी जिले में काम नहीं दिया गया।

किसान डी.ए.पी. के लिए परेशान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कल से कांग्रेस पार्टी डी.ए.पी. एवं अन्य उर्वरकों के लिए आंदोलन कर रही, सोसायटी का घेराव कर रहे लेकिन सरकार अभी भी सोई हुई है। किसी भी सोसायटी में न डी.ए.पी. पहुंची, न ही एन.पी.के. पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed