March 6, 2026

Exclusive – SLRM सेंटर में गौठान बना कचरे का ढेर, मवेशी खा रहे गंदगी – माना कैम्प

0
IMG20250623144450_copy_800x600

रायपुर – माना कैम्प गौठान का हाल अब चिंताजनक हो चला है। कभी भूपेश सरकार के समय लाखों रुपये की लागत से बने इस गौठान को अब माना नगर पंचायत ने कचरे का अड्डा बना दिया है। माना के वार्ड क्रमांक-14 में स्थित SLRM सेंटर में बना यह गौठान अब न तो मवेशियों के लिए उपयोगी रह गया है, और न ही स्वच्छता के लिए।

2023 में भाजपा सरकार के आने के बाद से गौठानों में मवेशियों को चारा मिलना बंद हो गया। माना कैंप का ये गौठान इसका ताज़ा उदाहरण है, जहां चारह की जगह अब कचरे के ढेर लगे हैं। इस स्थिति के कारण मवेशी अब घरों से निकलने वाला कचरा खाने को मजबूर हैं, जिससे उनके बीमार होने का खतरा भी बढ़ गया है।

इतना ही नहीं, SLRM सेंटर में काम करने वाली महिलाएं भी बदबू और गंदगी से परेशान हैं। जब ग्राउंड जीरो पर जाकर स्थिति का जायजा लिया गया, तो हर दिशा में सिर्फ कचरे के ढेर नजर आए। अभी बारिश शुरू नहीं हुई है और हालत इतने खराब हैं — बरसात के दौरान क्या होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

अफसोस की बात यह है कि यह सब उस वार्ड में हो रहा है, जहां नगर पंचायत के भाजपा उपाध्यक्ष कई बार स्वयं एक तरफा चुनाव जीते हैं। जब उपाध्यक्ष का वार्ड ही बदहाल है, तो बाकी वार्डों की स्थिति समझना कठिन नहीं।

स्वच्छता को लेकर की गई बड़ी-बड़ी बातें अब खोखली साबित हो रही हैं। सवाल ये है — माना कैंप गौठान की इस बदहाली की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed