March 6, 2026

माना कैंप की राशन दुकान में टोकन सिस्टम लागू, भीड़भाड़ और विवाद से राहत

0
IMG-20250623-WA0001_copy_938x626

रायपुर – माना कैंप स्थित ममता सुलभ प्राथमिक भंडार में अब टोकन सिस्टम लागू कर दिया गया है, जिससे राशन वितरण में व्याप्त भीड़भाड़ और अव्यवस्था में काफी हद तक सुधार आया है। अब हर राशन कार्डधारी को समय पर और बिना किसी भेदभाव के राशन मिल रहा है। नई प्रणाली के तहत रोजाना करीब 100 कार्डधारकों को चावल आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है।

गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा बरसात के पहले तीन महीने का राशन एक साथ वितरित करने के आदेश के बाद राशन दुकानों पर भीड़ बढ़ गई थी। सर्वर डाउन जैसी तकनीकी समस्याओं के चलते हितग्राहियों को काफी परेशानी होती थी और कई बार विवाद की स्थिति भी बन जाती थी।

इस स्थिति की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अधिकारी, खाद्य विभाग के अधिकारी, और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और तत्काल समाधान की दिशा में पहल की। राशन दुकान वार्ड क्रमांक 4 में स्थित है, जिसके पार्षद गिरजा शंकर ने पूर्व में भी व्यवस्था में सुधार किया था और वर्तमान में फिर से उनकी सक्रियता से समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है।

पहले दुकान की जिम्मेदारी वार्ड-1 की पार्षद लोकमति ठाकुर के पास थी, लेकिन उनकी निष्क्रियता के चलते हितग्राहियों में असंतोष था। लोगों की मांग पर पार्षद गिरजा को पुनः जिम्मेदारी सौंपी गई।

अब पार्षद गिरजा शंकर, राशन संचालक महितोष विश्वास और प्रशासनिक टीम की निगरानी में टोकन सिस्टम लागू हुआ है। एक घंटे के अंतराल पर कार्डधारकों को टोकन दिए जा रहे हैं, जिससे न केवल भीड़भाड़ में कमी आई है बल्कि हितग्राहियों को राहत भी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed