March 6, 2026

माना कैम्प के राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी: नई समय सारणी के साथ खुलेंगी राशन दुकानें

0
Screenshot_2025-06-19-10-36-32-34_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817_copy_1029x485

रायपुर – माना कैम्प के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। सर्वर डाउन की समस्या के कारण राशन वितरण में आ रही परेशानियों को देखते हुए, रायपुर ग्रामीण के विधायक मोती लाल साहू ने इस मामले में हस्तक्षेप किया है। उनके निर्देश पर, माना कैम्प की राशन दुकानों की समय सारणी में बदलाव किया गया है।

अब राशन दुकानें 19 जून से सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और शाम 4:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक खुलेंगी। इस नए समय सारणी से हितग्राहियों को अपनी सुविधा के अनुसार राशन प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

विधायक मोती लाल साहू के प्रतिनिधि मैकमिलन साहू ने माना कैम्प की राशन दुकानों का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा। उन्होंने आश्वासन दिया है कि शासन स्तर पर इस मुद्दे को उठाया जाएगा ताकि राशन वितरण की प्रक्रिया और भी सुचारु रूप से चल सके।

इस अवसर पर न.प. माना कैम्प के अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष के ऐबु और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। माना के निवासी विधायक जी के इस प्रयास के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed