July 24, 2026

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा,सरकारी अस्पतालों की अव्यवस्था छुपाने सरकार मीडिया को बैन कर रही

0
IMG-20250607-WA0016

रायपुर – सरकारी अस्पतालों में मीडिया को प्रतिबंधित करने की खबरों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधा बदहाल हो चुकी है। साय सरकार ने अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने के बजाय सभी बड़े अस्पतालों में मीडिया कवरेज पर प्रतिबंध लगा दिया। मीडिया कर्मी अस्पताल में भर्ती मरीजों की फोटो नहीं खीच पायेंगे। अव्यवस्था का जायजा नहीं ले पायेंगे, यह सीधे तानाशाही है। भाजपा सरकार मरीजों को इलाज दे पाने में असफल साबित हो रही है। अंबेडकर अस्पताल रायपुर अव्यवस्थाओं का केंद्र बन चुका है। अस्पताल में मरीज को इलाज के नाम पर परेशान किया जाता है। करोड़ों की मशीनें बंद पड़ी है, मरीजों को छोटे-छोटे टेस्ट के लिए भटकना पड़ता है। कमोबेश पूरे प्रदेश में यही हालात है। प्रदेश भर के सरकारी अस्पताल में दवायें, डॉक्टरों और जांच के लिए दुर्व्यवस्था सुधारने के बजाय अस्पताल की अव्यवस्था की खबरों को दबाना चाहती है। भाजपा सरकार को लोगों के स्वास्थ्य की चिंता है ही नहीं।

भाजपा सरकार गली, मुहल्लें में शराब बिकवा रही

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ अवैध शराब का केंद्र बन चुका है। पान ठेलो, किराना दुकानों में शराब बिक रही है। साय सरकार गली, मुहल्लों में शराब बिकवा रही, अवैध होलोग्राम लगा कर प्रदेश भर के शराब दुकानों में शराब बेची जा रही, राजधानी में तो एक किराना दुकान में शराब बेची जा रही है। कमोबेश पूरे प्रदेश में यही हालात है। विपक्ष में रहकर पूर्ण शराबबंदी की बात करने वाले शराब की काली कमाई में लगे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि शराबबंदी को लेकर पांच सालों तक हल्ला मचाने वाले भाजपाई बताये शराबबंदी कब होगी? भाजपा के हर छोटे-बड़े नेता ने जनता के बीच घूम-घूम कर शराबबंदी के लिए बढ़-चढ़कर बातें किया था। सरकार में आने के बाद सरकार और भाजपाईयों दोनों के जुबान पर ताला लग गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार के द्वारा लगातार शराबखोरी को संरक्षण देने वाले निर्णयों से प्रमाणित है कि भाजपा का शराबबंदी के लिए प्रदर्शन केवल राजनैतिक पाखंड था। साय सरकार का शराब प्रेम मनपसंद ऐप और 67 नई शराब दुकान खोलने के निर्णय से स्पष्ट है। भाजपा नेताओं का फोकस केवल कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में है और इसके लिए प्रदेश की नशे में डुबोने का षडयंत्र रचा है।

बस्तर में आदिवासी असुरक्षित है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार दावा करती है कि उसने बस्तर में नक्सलवाद पर नियंत्रण कर लिया है लेकिन बस्तर में आदिवासी आज भी असुरक्षित है। बीजापुर में नक्सलियों ने 3 आदिवासियों की हत्या कर दिया, बताते है कुछ लोग अगवा भी है। सरकार बस्तर के आदिवासियों की सुरक्षा को ध्यान नहीं दे रही। बस्तर में एक बार फिर से आम आदिवासी नक्सली और सुरक्षाबलों के पाटो में पीसा जा रहा है।

प्रदेश में जंगलराज कायम है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि रायगढ़ में बंदूक दिखाकर जमीन कब्जा, राजनांदगांव सहित प्रदेश में रेत माफिया का आतंक दिनों दिन बढ़ते जा रहा, गोली मार रहे, खंभे से बांधकर पीट रहे, ट्रैक्टर से कुचल कर मार रहे, पत्रकार को पीट रहे, अब तो धमतरी में उत्खन्न रोकने गई सरकारी जेसीबी के ड्राईवर को चाकू मार दिया गया। बिना सरकार के संरक्षण के पूरे प्रदेश में इस प्रकार की घटनाएं नहीं घट सकती है। शासन में बैठे सत्तारूढ़ दल के नेता खनन माफिया को संरक्षण दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed