386 पुलिसकर्मी इधर से उधर, SSP ने जारी किया ट्रांसफर का आदेश
रायपुर – पुलिस विभाग ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 386 प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों का तबादला कर दिया है। बता दें, 386 पुलिसकर्मियों के तबादला लिस्ट में और 96 प्रधान आरक्षक, 5 महिला प्रधान आरक्षक, 278 आरक्षक और 7 महिला आरक्षक शामिल हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर जारी किए गए इस आदेश से शहर के कई थानों में लंबे समय से पदस्थ पुलिसकर्मियों को अब नए थानों में जिम्मेदारी दी गई है।यह बदलाव केवल रायपुर जिले की सीमा के भीतर किया गया है, यानी सभी स्थानांतरण जिले के भीतर थानों के बीच ही हुए हैं।

