March 7, 2026

प्रदेश में बांग्लादेशी घुसपैठिये मोदी सरकार की नाकामी- दीपक बैज

0
deepak-baij-1

रायपुर – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि प्रदेश में रोज रोहंगिया, और बांग्लादेशी नागरिकों के पकड़े जाने की खबरे सामने आ रही है। पाकिस्तान म्यांमार से भी घुसपैठिये छत्तीसगढ़ आये, ऐसा दावा किया जा रहा है। इतनी बड़ी संख्या में देश की सीमायें पार करके घुसपैठिये आ गये है, यह तो केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की विफलता है। केंद्र सरकार देश की सीमाओं को सुरक्षित नहीं रख पा रही तभी विदेशी घुसपैठिये देश के मध्य में स्थित छत्तीसगढ़ आ रहे। बताया जा रहे 10-12 सालों से राज्य में बांग्लादेशी रह रहे थे तब तो देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। मैं मुख्यमंत्री साय और गृहमंत्री विजय शर्मा को बधाई देता हूं कि वे प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री की विफलता को उजागर करने का साहस दिखा रहे।

सरकार गरीबों के आशियाने उजाड़े जा रहे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मैं रायगढ़ गया था वहां सरकार की तानाशाही और आतंक देखने को मिला, गरीबों के आशियाने उजाड़े गये। चंद बिल्डरों को फायदा पहुंचाने गरीबों को बेघर किया जा रहा है। यह सरकार की असंवेदनशीलता है।

प्रदेश में जंगलराज चल रहा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज चल रहा, रेत माफिया कभी गोली चला रहा, कभी पत्रकारों को पीट रहा, कभी विरोध करने वाले को खंभे से पीट कर मारा जा रहा, कभी सिपाही की ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या की जा रही है। धमतरी में रेत माफिया चाकूबाजी किये, पुलिस ने गिरफ्तार किया, वो थाना से फरार हो गया। रेत माफिया बेलगाम हो चुका है, सरकार का कोई अंकुश नहीं है।

सरकार कौन चला रहा?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एक बड़ी बहस प्रदेश में चल रही कि राज्य की सरकार मुख्यमंत्री नहीं विधानसभा अध्यक्ष, राज्यपाल चला रहे। प्रदेश में संविधानेत्तर सत्ता हावी है। विधानसभा अध्यक्ष सीधे शिक्षा सचिव को पत्र लिख रहे, राज्यपाल जिलों में समीक्षा बैठक लेते है, मतलब राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष को मुख्यमंत्री की क्षमता पर भरोसा नहीं है। तभी सीधे फील्ड में उतर कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे।

स्कूल बंद कर रहे प्रवेश उत्सव मना रहे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि युक्तियुक्तकरण के विरोध में हमारा आंदोलन शुरू है। डीईओ ऑफिस का घेराव कार्यक्रम चालू है। सरकार शाला प्रवेशोत्सव मना रही और 10400 से अधिक स्कूल बंद कर दिये है। नये सेटअप के नाम पर 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त कर दिये, स्कूल बंद कर रहे बेशर्मीपूर्वक शाला प्रवेश उत्सव मना रहे। भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को तबाह कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed