ठेकेदार की लापरवाही, pwd के नाले को पाटकर सीसी रोड तान दिया -नगर पंचायत माना कैम्प
रायपुर/ माना – नगर पंचायत माना में ठेकेदारों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के अजीबो – गरीब कारनामे देखने को मिल रहा है। माना कैम्प के बटालियन – एयरपोर्ट के मुख्य मार्ग स्थित वार्ड क्रमांक – 12 अन्तर्गत श्री राम नगर कॉलोनी बना हैं । इस कॉलोनी में नगर के विकास के लिए 11 लाख रुपए के लागत से दो महीने पहले सीसी रोड बनाया गया हैं। स्थानीय लोगों में खुशी भी है । पर यहाँ ठेकेदार और अधिकारियों की लापवाही देखने को मिल रहा है।

आपको बता दे कि वार्ड क्रमांक -12 में बटालियन – एयरपोर्ट के मुख्य मार्ग से जैसे ही कॉलोनी में एंट्री करते है। उस बीच pwd के निकासी के लिए नाली बनाई गई है। पर ठेकेदार ने अपने फायदे को देखते हुए, नाले में मुरम पाटकर सड़क बना दिया। जबकि pwd की नाले में लोहे के एंगल और जाला बनाकर उस पर सीमेंट और कंक्रीट से ढलाई कर पुलिया बनाना था पर ठेकेदार ने अपना फायदा देखा। अब मानसून आ गया है ऐसे में पानी निकासी का रास्ता ठेकेदार और नगर पंचायत की लापरवाही के कारण बंद हो गया।
कॉलोनी में भारी वाहन जाने से हो सकता हैं बड़ा हादसा..
श्री राम नगर कॉलोनी में बसाहट के लिए लोग अपने – अपने जमीन पर मकान बना रहे है । सीसी रोड बनाए महज दो महीने ही हुए है। ऐसे में सीसी रोड में भारी वाहनों का गतिविधि देखने को मिल रहे हैं। मुख्य मार्ग से वाहन कॉलोनी के अंदर घुसने के पहले pwd के नाले को पार करना पड़ता है। जिससे भारी वाहन के चलते नाला खराब होने के साथ बड़ा हादसा होने की संभावना हैं। इसके अलावा भारी वाहन प्रतिबंधित नही हुआ तो सीसी रोड जर्जर हो सकता है।

इस पूरे मामले को लेकर जब नगर पंचायत के CMO से फोन के माध्यम से जानकारी चाही गई तो उन्होंने फोन का कोई जबाव नही दिया अब देखना होगा कि नगर पंचायत के अधिकारी इन लापरवाह ठेकेदार पर क्या कार्रवाई करते हैं।

