March 7, 2026

ACB की कार्रवाई- 25 हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा पटवारी, दस्तावेज सुधारने के लिए मांगे थे पैसे

0
Screenshot_2025-06-10-22-54-52-27_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_1024x740

छत्तीसगढ़ – राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की कार्यवाही लगातार तेज हो रही है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के पटवारी उत्तम कुर्रे को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

बोदरी नगर पंचायत निवासी टोप सिंह अनुरागी ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम केसलीकला स्थित 1.43 एकड़ जमीन के दस्तावेजों में सुधार और नक्शा-खसरा उपलब्ध कराने के लिए पटवारी उत्तम कुर्रे ने 25 हजार रुपये की मांग की है।

शिकायत 30 मई को दर्ज की गई थी और जांच के बाद इसे सही पाया गया।

जांच के बाद एसीबी ने ट्रैप योजना बनाई और 10 जून को शिकायतकर्ता को राशि देकर पटवारी के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने मुंगेली के सुरी घाट स्थित कार्यालय में रकम ली, एसीबी की टीम ने उसे मौके पर रंगे हाथ पकड़ लिया।

पटवारी के पास से पूरी रिश्वत राशि बरामद कर ली गई है। अब आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed