March 7, 2026

शहीद आकाशराव गिरिपुंजे को कोटि-कोटि नमन – पूर्व विधायक विकास उपाध्याय

0
p1np3nlzp9tmxohjp7zb

रायपुर – नक्सली हमले में शहीद हुए एडिशनल एसपी आकाशराव गिरिपुंजे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह न केवल गिरिपुंजे परिवार की, बल्कि संपूर्ण छत्तीसगढ़ की अपूरणीय क्षति है।

विकास उपाध्याय ने कहा, “शहीद आकाशराव गिरिपुंजे एक बेहद नेक, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी थे। रायपुर में पदस्थापना के दौरान मुझे उनकी कार्यशैली को निकट से देखने का अवसर मिला था। उन्होंने हमेशा सेवा, समर्पण और अनुशासन की मिसाल पेश की।”

उन्होंने बताया कि वे आकाशराव जी को व्यक्तिगत रूप से भी जानते थे और उनके परिवार से आत्मीय संबंध रहे हैं। “उनके चाचा बसंत गिरिपुंजे जी से पारिवारिक जुड़ाव रहा है। इस दुःखद क्षण में हम सभी गिरिपुंजे परिवार के साथ हैं।


उन्होंने आगे कहा कि “आकाशराव जी का इस तरह असमय जाना अत्यंत दुखद है। हमें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि वह अब हमारे बीच नहीं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे शहीद आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed