March 6, 2026

स्वच्छता सामाजिक जिम्मेदारी, सबका सहयोग अपेक्षित :- बंग हिन्दू समाज माना कैम्प

0
IMG-20250608-WA0002

रायपुर / माना – नगर के श्मशान घाट में फैली गंदगी से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए बंग हिन्दू समाज ने माना कैम्प स्थित श्मशान घाट में निरंतर साप्ताहिक स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाकर सफाई कराई गई।

गौरतलब है कि श्मशान घाट में लंबे समय से गंदगी के अंबार लगे थे। यहां गंदगी होने के कारण शवों के अंतिम संस्कार करने के लिए आने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को श्मशान घाट में पड़ी गंदगी से दो चार होना पड़ रहा था। जिसे देखते हुए बंग हिन्दू समाज के लोगो ने नगर के स्वच्छता विकास के कार्य का जिम्मा उठाया है।

वही बंग हिन्दू समाज के सचिव तरुण बैध का कहना है कि सामाजिक विकास के कार्य में दिन प्रतिदिन जिन-जिन सज्जन नागरिकों ने भाग लिया | उन सामाजिक व्यक्तियों को बंग समाज की ओर से दण्डवत प्रणाम!

कार्यक्रम में बंग हिन्दू समाज के अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, असीम हालदार, पार्षद गोपाल पाल,पूर्व पार्षद हरिराम साहू, अनूप राय समेत कई आम जनता का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed